वजन बढ़ाने के लिए योगासन (Vajan badhane ke liye yogasan)
स्वस्थ तरीके से वजन (vajan) बढ़ाने के लिए योग करना अच्छा रहता है।
स्वास्थ्य से संबंधित समस्या के लिए योग बहुत ही बढ़िया समाधान है।
जहां आज बहुत से लोग अपना मोटापा (motapa) कम करने में लगे हुए हैं।
वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं, जो सोच रहे हैं वजन कैसे बढ़ायें?
सेहत कैसे बनायें? (sehat kaise banaye)।
वजन बढ़ाने के उपाय में कई लोग भूख से ज्यादा खाने लगते हैं।
वर्कआउट करना बहुत कम कर देते हैं, ताकि शरीर मोटा हो सके।
वजन बढ़ सके। लेकिन फिर भी सफलता नहीं मिलती।
जो लोग वजन कम करना चाहते हैं, वो ऐसे लोगों को देखकर आहें भरते हैं।
सोचते हैं कितने भाग्यशाली हैं। दिनरात खाते हैं।
कोई मेहनत नहीं करते। फिर भी कितने फिट हैं।

लेकिन वास्तविकता यही है कि लोग अंडरवेट हैं।
स्वास्थ्य संबंधी समस्याओें से जूझ रहे हैं। जिस प्रकार ओवरवेट वाले लोग जूझ रहे हैं।
याद रखें आपका वजन, आपकी हाइट और उम्र के अनुसार ही होना चाहिए।
आप यह हिंदी लेख SehatKaiseBanaye.com पर पढ़ रहे हैं..
आज इस हिंदी लेख में हम आपको 6 ऐसे योगासनों व व्यायाम की जानकारी दे रहे हैं।
जिनका आप नियम से प्रतिदिन अनुसरण करें।
आपको अपना वजन बढ़ाने में बहुत ज्यादा मदद मिलेगी।
योगा करने से वजन कैसे बढ़ता है? (Yogasan karne se vajan kaise badhta hai?)

स्वस्थ, सेहतमंद और तंदुरूस्त रहने के लिए योगा बेहद जरूरी है।
योगा करने से मेटाबॉजिल्म ठीक रहता है। तनाव दूर होता है।
पाचन तंत्र ठीक रहता है और भूख की कमी दूर होती है।
इन सभी समस्याओं के सुधार कार्य में योगा बहुत काम आता है।
साथ ही वजन बढ़ाने के लिए यह सुनिश्चित करता है, कि आपको कितना गोल चाहिए।
योगा की मदद से शरीर में ऑक्सीन का स्तर बना रहता है।
शरीर में खून का संचार अच्छे से होता है।
इसके अलावा भोजन में मौजूद पोषक तत्वों कों अवशोषण करने में भी मदद मिलती है।
शरीर की मांसपेशियों को मजबूत बनाने के लिए योगा का सहारा लिया जा सकता है।
साथ ही मांसपेशियों को लचीला बनाने में भी योगा सही रहता है।
कमजोर स्टेमिना को ठीक करने के लिए भी योगा उत्तम विकल्प है।
लेकिन आप यह भी ध्यान जरूर रखें।
वजन बढ़ाने के लिए योगा करें या वजन घटाने के लिए योगा करें।
जब भी योगा करें किसी अच्छे और प्रशिक्षित योग ट्रेनर की संरक्षण में ही करें।
वजन बढ़ाने के लिए योगासन (Exercise for weight gain)
भुजंगासन

पाचन तंत्र को सुधारने का कार्य भुजंगासन करता है। जिन लोगों को भूख कम लगती है, उनकी भूख को बढ़ाने में मदद करता है। मेटाबॉजिल्म को ठीक करता है और ब्लॉकेज हटाने में सहायक है भुजंगासन। रोजाना इस योग की मदद से रीप्रोडक्टिव सिस्टम भी स्टीमुलेट होता है। इस योगासन को करने में स्ट्रेचिंग का सहारा लेना पड़ता है। स्ट्रेचिंग करते समय सारा जोर दिल पर पड़ता है। जिसके कारण श्वासनली की एक्सरसाइज हो जाती है। श्वास की प्रक्रिया में सुधार आता है। खून का संचार ठीक होता है।
वज्रासन

एकमात्र यही वो आसन है, जिसे आप खाना खाने के तुरंत बाद कर सकते हैं। क्योंकि वज्रासन पाचन तंत्र पर काम करता है। साथ ही मेटाबॉलिस्ज को भी बढ़िया बनाये रखता है। तनाव को दूर करके मस्तिष्क को शांत रखने में मदद करता है। हमारे शरीर के उन सभी हिस्सों पर काम करता है, जहां ध्यान की जरूरत होती है।
पवनमुक्तासन

भोजन को तेजी से और अच्छे पचाने का कार्य करता है पवनमुक्तासन। क्योंकि ये आसन पांचन तत्र को मजबूती प्रदान करता है। पाचन की क्षमता में वृद्धि करता है। इसके अलावा अति चयापचय को नियंत्रण में लाने का कार्य करता है।
यह भी पढ़ें- दही और केला खाने के फायदे
मत्स्यासन

तेजी से वजन बढ़ाने के लिए योग विज्ञान के अनुसार मत्स्यासन अत्यंत लाभकारी होता है। शरीर के कई हिस्सों पर एक साथ काम करने की क्षमता इस आसन में है। थायरॉयड ग्रंथि भी उन हिस्सों में से एक है। ये अति थायरॉयड ग्रंथि को नियमित करने का कार्य करता है। वजन घटाने में भी सहायक है मत्स्यासन।
सर्वांगासन

शरीर में ऑक्सीजन और रक्त की आपूर्ति को सुधारने के लिए सर्वांगासन करना फायदेमंद होता है। दरअसल ये आसन उल्टे होकर किया जाता है। जिसकी वजह से काफी मात्रा में नया खून शरीर के उन हिस्सों तक पहुंच जाता है, जहां खून की आपूर्ति कम होती है। जितनी एनर्जी और ताकत शरीर को पोषक तत्वों से मिलती है। उससे भी कहीं अधिक शक्ति और एनर्जी इस आसन द्वारा प्राप्त हो जाती है। शरीर में सारे एनर्जी ब्लॉक खुल जाते हैं और शरीर स्ट्रॉन्ग बनने लगता है।
उपरोक्त बताये योगासनों को आप किसी अच्छे व प्रशिक्षित योगा टीचर की देखरेख में ही करें और अपना वजन बढ़ायें।
