शक्ति बढ़ाने के लिए क्या खायें? (Shakti badhane ke liye kya khaye?)
जिन लोगों का वजन कम होता है, अक्सर उनमें शारीरिक शक्ति (shakti) की कमी भी देखन को मिलती है। दुबला-पतला और शक्तिहीन शरीर के कारण ऐसे लोग किसी भी काम को करने में जल्दी थक जाते हैं। एनर्जी की कमी होने के कारण किसी भी काम को सही से नहीं कर पाते हैं। ऐसे में शारीरिक शक्ति बढ़ाने के लिए ऐसे लोग बहुत से उपाय करते हैं। बाजार से कई किस्म की दवाइयां या एनर्जी ड्रिंक लेकर सेवन करते हैं। लेकिन सफलता हासिल नहीं होती। क्योंकि इनके सेवन से फायदा पहुंचने की अपेक्षा नुकसान पहुंचने की संभावना अधिक होती है।
इस हिंदी लेख में हम आपको बता रहे हैं वजन बढ़ाने के लिए और शारीरिक शक्ति को बढ़ाने के लिए कुछ खा़द्य पदार्थों के बारे में। जिनके सेवन से आप अपनी शारीरिक शक्ति को दोगुनी रफ्तार से बढ़ा सकते हैं। शरीर में नई शक्ति व ऊर्जा का संचार कर सकते है। तो आइए बिना विलंब किए जल्दी से जानते हैं वजन बढ़ाने के लिए क्या खायें? (vajan badhane ke liye kya khaye).

आप यह हिंदी लेख SehatKaiseBanaye.com पर पढ़ रहे हैं..
शरीर को ताकतवर बनाने के लिए क्या खायें? (Sharir ko taqatwar banane ke liye kya kahye?)
बादाम

अपने बड़े-बुजुर्गों से आपने कभी सुना होगा कि बादाम खाने से दिमाग तेज होता है। ये कथन एकदम सत्य है। बादाम में ऊर्जा व शक्ति का भंडार है। बादाम में उपलब्ध मैग्निशियम और विटामिन बी हमारे द्वारा किये गये भोजन को ऊर्जा में परिवर्तित करने में बहुत सहायक होता है। दुबले-पतले लोग बादाम का सेवन करके तेजी से अपना वजन बढ़ा सकते हैं। इसके लिए 4 से 5 बादाम को रात को पानी में भिगोकर रख दें। अगली सुबह इन बादाम को पीसकर दूध में मिलाकर सेवन करें। नियमित रूप से एक माह तक ये प्रयोग करने से आपका वजन 3 से 4 किलो तक बढ़ जायेगा। आप शक्त्विन बन जायेंगे।
पॉपकॉर्न

शायद आप नहीं जानते होंगे कि पॉपकॉर्न भी वजन बढ़ाने में मददगार साबित होता है। पॉपकॉर्न फाइबर से भरपूर होते हैं। इनमें प्रचुर मात्रा में कार्बोहाइड्रेट्स होते हैं, वजन बढ़ाने में काफी सहायता करते हैं। यदि आप बिना कैलोरी को बढ़ाये, पॉपकॉर्न का सेवन करते हैं, तो ये बहुत उत्तम साबित हो सकते हैं। बिना मिश्रण यानी मक्खन, तेल या नमक के बिना इनका सेवन करने से अधिक लाभ और स्वाद मिलता है। शारीरिक ऊर्जा में वृद्धि के लिए भी पॉपर्कान का सेवन करना सही रहता है।
केला

संपूर्ण आहार के रूप में केला को शामिल किया जाता है। यदि आप सुबह के नाश्ते में 2 केले खा लेते हैं दूध के साथ, तो आपको पूरे दिन के उचित ऊर्जा प्राप्त हो जाती है। दरअसल एकमात्र केला ही ऐसा फल है, जो अन्य ऊर्जा प्रदान करने वाले फलों में सबसे उत्तम है। केले में फाइबर, विटामिन बी और पोटेशियम अच्छी मात्रा में होते हैं। जो वजन बढ़ाने में बहुत अधिक मदद करते हैं।
शकरकंदी

शरीर में भरपूर ऊर्जा हो तो व्यक्ति खुद को अंदर से शाक्तिशाली महसूस करता है। यदि आप अपने शरीर में शक्ति व ऊर्जा को बढ़ाना चाहते हैं, तो आप शकरकंदी का सेवन कर सकते हैं। शकरकंदी को मीठा आलू भी कहते हैं। इसलिए मीठा होने के साथ ही यह फल ऊर्जा का एक बहुत ही प्रभावशाली विकल्प है। अगर आप एक शकरकंदी खाते हैं, तो आपके शरीर में 23 ग्राम कार्बोहाइड्रेट, 3.8 फाइबर, आवश्यकता का 28 प्रतिशत मैगनीज और 430 के करीब विटामिन ए पहुंच जाता है।
अंडे

कहते हैं न संडे हो मंडे रोज खाओ अंडे। कहीं न कहीं अंडे आपको शक्तिवान बनने में बहुत मदद करते हैं। अंडे स्वास्थ्यवर्धक खुराक के साथ-साथ ऊर्जा के लिए बेहतरीन स्रोत भी हैं। अंडे में प्रोटीन (protein) अच्छी मात्रा में होता है, जो शारीरिक बल प्रदान करता है। आपके शरीर को ऊर्जावान बनाता है। साथ ही अंडे का सेवन करने से ब्लड शुगर और इन्सुलिन (insulin) में कोई विशेष वृद्धि नहीं होती है। इसके अलावा अंडे में एमिनो एसिड (amino acid) भी मौजूद होता है, जो बहुत लाभदायक होते हैं।
सेब

शारीरिक ऊर्जा को बढ़ाने के साथ-साथ दिल को स्वस्थ रखने में भी सेब का सेवन फायदेमंद साबित होता है। एक ताजा सेब में 25 ग्राम कार्ब्स, 19 ग्राम शुगर और 5 ग्राम के करीब फाइबर होता है। जोकि स्वास्थ्य की दृष्टिकोण से बहुत अधिक लाभदायक है। इसके अलावा सेब में इस प्रकार के एंटीऑक्सीडेंट (antioxidant) मौजूद होते हैं, जो कार्बोहाइड्रेट्स (carbohydrates) को पचाने में मदद करते हैं। इसी कारण से आपके शरीर को लंबे समय तक ऊर्जा प्राप्त होती रहती है। शरीर में शक्ति का संचार होता है।
यह भी पढ़ें- शक्तिवान कैसे बनें?
किशमिश

तेजी वजन बढ़ाने के लिए और शरीर को शक्तिशाली बनाने के लिए रोजाना मुट्ठी भर किशमिश का सेवन करें। जल्दी और बेहतर रिजल्ट पाने के लिए आप किशमिश और अंजीर को रातभर पानी में भिगोकर रखें। सुबह शौचक्रिया के बाद नाश्ते से पहले इनका सेवन करें। शेष पानी को फेंके नहीं, इसे भी पी जायें। एक महीने में यह प्रयोग करने से आपका शरीर चट्टान की तरह मजबूत हो जायेगा। आप अंदर से भी खुद को शक्तिवान (shaktiwan) महसूस करेंगे।
घी

अच्छे-अच्छे पहलवान और बॉडी बिल्डर भी घी का सेवन करते हैं। दरअसल घी में सैचुरेटेड फैट (Saturated Fats) अच्छी मात्रा में उपलब्ध होता है। शरीर को तेजी से चट्टान की तरह मजबूत बनाने में घी का सेवन बहुत मददगार साबित होता है। तेजी से वजन बढ़ाने के लिए आप अपने भोजन में घी का सेवन कर सकते हैं। या फिर शक्कर के साथ मिलाकर घी का सेवन करें। 30 दिन में आपको खुद अपनी सेहत में फरक दिखाई देने लगेगा। लेकिन ध्यान रखें कि अपनी पाचन क्षमता के अनुसार ही घी का सेवन करें।
शक्ति व स्टेमिना बढ़ाने की आयुर्वेदिक दवा (Shakti or stamina badhane ki ayurvedic dawa)

अगर आप बहुत दुबले-पतले हैं। वजन बहुत कम है। शक्ति व स्टेमिना की कमी है। हमेशा थकान महसूस होती है। तो आप पूर्ण रूप से वजन बढ़ाने की आयुर्वेदिक दवा शक्तिवान (SHAKTIWAN) पर भरोसा कर सकते हैं। यह बहुत पॉवरफुल हर्बल मेडिसिन है। जिसके नियमित सेवन से तेजी से वजन में वृद्धि होती है। जोश व ताकत में वृद्धि होती है। यह दवा पूर्ण रूप आयुर्वेदिक होने के कारण कोई साइड इफेक्ट भी नहीं पहुंचाती है। आपके इम्युन सिस्टम को भी मजबूत बनाकर आपको संक्रमण व बीमारियों से सुरक्षित रखती है। आपको एक स्वस्थ और बेहतर जीवन जीने में मदद करती है।