वजन बढ़ाने के लिए भूख कैसे बढ़ायें (Vajan Badhane ke liye bhukh kaise badhaye)

अक्सर कई लोग अपना वजन (vajan) बढ़ाने के लिए खूब खाते हैं। अच्छा और पौष्टिक आहार लेते हैं। जिसकी वजह से धीरे-धीरे ऐसे लोग अपना अच्छा weight gain कर लेते हैं। वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं, जो बहुत कम खाते हैं। भूख ही नहीं लगती। इस कारण से उनका वजन नहीं बढ़ता। अच्छी सेहत (achi sehat) पाने के लिए। अच्छा वेट गेन करने के लिए पर्याप्त भोजन करना जरूरी होता है।
लेकिन जब भूख ही ना लगे। जितना शरीर को भोजन की जरूरत है। उतना भोजन शरीर को ना मिले, तो धीरे-धीरे शरीर कमजोर होने लगता है। वजन बढ़ने में दिक्कतें आने लगती है। तो अगर आपको भी भूख बहुत कम लगती है। भोजन को देखकर ही उबकाई आने लगती है। जिसके कारण कमजोरी, थकान, आलस, कम वजन की समस्या हो रही है।
तो आप इस हिंदी लेख को पूरा पढ़ें। इस लेख में हम आपको भूख बढ़ाने के लिए कुछ जरूरी घरेलू उपायों के बारे में बता रहे हैं। जिनकी मदद से आपकी भूख खुलने लगेगी। आप खुश होकर पेटभर कर खूब खायेंगे। धीरे-धीरे एक अच्छा वेट गेन करने में आपको बहुत मदद मिलेगी।

आप यह हिंदी लेख SehatKaiseBanaye.com पर पढ़ रहे हैं..
भूख की कमी दूर करने के घरेलू उपाय (Bhukh ki kami dur karne ke gharelu upay)
तनाव से दूर रहें

अगर आप तनाव में रहते हैं। हमेशा कोई गहरी चिंता में खाये रहते हैं। तो इससे बाहर निकलिए। क्योंकि इसका सीधा असर आपकी भूख और सेहत पर पड़ता है। यहां तक कि हड्डियां भी कमजोर होने लगती है। चिंता को भुलाकर आप खुश रहेंगे, तो भूख भी लगेगी। खाया-पिया भी शरीर को लगेगा। जिससे आपको वजन बढ़ाने में मदद मिलेगी।
अजवाइन

भूख खोलने के लिए बेहद कारगर घरेलू औषधि है अजवाइन। ये लगभग हर घर की रसोई में होती है। अपच और गैस की परेशानी में भी अजवाइन फायदेमंद होती है। बस एक गिलास पानी में 2 चम्मच अजवाइन डालकर गैस पर उबालें। फिर थोड़ा-थोड़ा गुनगुना होने पर पी जायें। भोजन करने के लगभग आधा या एक घंटा पहले ये नुस्खा करें। आपकी भूख खुलेगी। अगर खाना खाने के बाद अपच की समस्या रहती है, तो खाना खाने के 15 से 20 मिनट बाद ये पानी पिएं। आप चाहें तो अजवाइन को चबाकर भी खा सकते हैं और ऊपर से गुनगुना पानी पी लें।
काली मिर्च

भोजन को पचाने और भूख बढ़ाने में काली मिर्च बहुत ज्यादा असरदार मसाला है। पेट को स्वस्थ रखती है। गैस की समस्या को दूर करती है। इसका इस्तेमाल कैसे करेंगे? आधा चम्मच के करीब काली मिर्च का चूर्ण ले लें। इस चूर्ण को एक चम्मच गुड़ पाउडर के साथ मिलाकर खायें। डेली बेसिस पर इस उपाय करने से कुछ ही दिनों में भूख ना लगने की समस्या ठीक हो जायेगी।
अदरक

भूख को बढ़ाने में ये बहुत ही काम की औषधि है अदरक। इसके लिए आप आधा चम्मच अदरक के रस में। चुटकी भर सेंधा नमक मिलाकर सेवन करें। भोजन करने के आधा घंटा पहले ये नुस्खा सेवन कर लें। धीरे-धीरे आपकी भूख इतनी खुल जायेगी खाने पर झपटने लगोगे।
आंवला

पाचन तंत्र को ठीक रखने के लिए। लीवर को स्वस्थ रखने के लिए। साथ ही इम्युनिटी (immunity) को बढ़ाने के लिए। आंवला बहुत ही कमाल की औषधि है। आंवला में विटामिन सी अच्छी मात्रा में होता है। एक कप गुनगुने पानी में 2 चम्मच आंवले का रस ले लें। अब इसमें एक चम्मच नींबू का रस और शहद मिला लें। इस घरेलू ड्रिंक को रोज सुबह खाली पेट पिएं। भूख ना लगने की समस्या हमेशा के लिए ठीक हो जायेगी। रोग प्रतिरोधक क्षमता में सुधार होगा।
सेहत बनाने के लिए आयुर्वेदिक दवा (Sehat banaye ke liye ayurvedic dawa)

भूख बढ़ाने के साथ, सेहत बनाने की दवा सेहतविन (SEHATWIN) का सेवन करें। इस आयुर्वेदिक उपचार की मदद से आपकी भूख भी खुलेगी। पाचन शक्ति भी बढ़ेगी। खाया-पीया शरीर को लगेगा। जिसकी मदद से आपका वजन बढ़ेगा। अच्छी सेहत बनेगी। बॉडी बनेगी। इम्युनिटी में भी सुधार होगा। आप हमेशा स्वस्थ रहेंगे और सेहतमंद रहेंगे।
यह भी पढ़ें- सिर्फ 20 रुपए में बॉडी बनायें
इस हिंदी लेख को वीडियो में देखने के लिए क्लिक करें..