जिम करने के बाद क्या खायें? (Jaldi sehat banane ke liye gym karne ke baad kya khaye?)

अच्छी सेहत (Sehat) बनाना, बॉडी बनाना और फिट दिखना। ये आज के फैशन भरे दौर में सभी लोग चाहते हैं। स्वास्थ्य की आवश्यकता के अनुसार भी ये जरूरी है। बॉडी बनाने के लिए आज कई लोग जिम में नजर आते हैं। घंटो पसीना बहाते हैं, लेकिन फिर भी सही रिजल्ट उन्हें नहीं मिलता। क्योंकि उन्हें पता ही नहीं होता कि जिम करने के बाद क्या खाना चाहिए?
जिम करने से पहले हम जो भी डाइट लेते हैं, उससे हमें व्यायाम के लिए ऊर्जा मिलती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि जिम करने के बाद क्या खाना चाहिए? जब आप जिम करते हैं, तो आपकी मसल्स की बहुत सी ऊर्जा खर्च होती है। अपनी मसल्स की ऊर्जा को दोबारा प्राप्त करने के लिए आपको सही पोस्ट वर्कआउट मील लेना जरूरी होती है। पोस्ट वर्कआउट मील से ही मांसपेशियों को सही पोषण मिलता है। मांसपेशियों में वृद्धि होती है।
पोस्ट वर्कआउट मील क्या होता है? (Post workout meal kya hota hai?)
जिम में अधिक व्यायाम या वर्कआउट करने बाद मसल्स के पुनःनिर्माण के लिए हेल्दी डाइट ली जाती है। इसी हेल्दी डाइट को पोस्ट वर्कआउट मील कहते हैं। यानी जिम करने के बाद ली जाने वाली डाइट, पोस्ट वर्कआउट डाइट कहलाती है। जिम में एक्सरसाइज पूरी होने के बाद लगभग 1 घंटे के अंदर डाइट ले लेनी चाहिए।
सेहत बनाने के लिए कैसा होना चाहिए पोस्ट वर्कआउट मील? (Sehat banane ke liye Kaisa hona chahiye post workout meal?)

पोस्ट वर्कआउट मील में ऐसी डाइट को शामिल किया जाना चाहिए, जिनमें हाई प्रोटीन हो। प्रोटीनयुक्त डाइट आपकी मसल्स की रिकवरी को तेजी से पूरा करती है। मसल्स की ग्रोथ को तेजी से बढ़ाती है। साथ ही ऐसी डाइट भी लें, जिनमें कार्ब्स और वसा भी शामिल हों।
पोस्ट वर्कआउट मील में क्या खाना चाहिए? (Post workout meal me kya khana chahiye?)

जैसा कि ऊपरोक्त बताया गया है कि प्रोटीन, कार्ब्स और वसा वाले आहार का सेवन करें। ये तीनों आपको मिलेंगे इन चीजों में..
- एवोकैडो को अंडे के आमलेट के साथ खाना चाहिए।
- शकरकंद का सेवन सैल्समन फिश के साथ करें।
- क्रैकर्स और टूना का सेवन।
- ग्रील्ड सब्जियों के साथ भुना हुआ चिकन।
- केला, बादाम, मट्ठा प्रोटीन व दलिया खाना चाहिए।
- ताजे फल और अधिक पनीर का सेवन करें।
- ऐसा मक्खन जो मूंगफली से बना हुआ हो और साथ में चावल क्रेकर्स खायें।
- पूरे अनाज की रोटी के साथ टूना सलाद सैंडविच खायें।
- बादाम से निर्मित मक्खन व साबुत अनाज का सेवन करें।
- दूध पीएं जिसमें से मलाई निकाल दी गई हो।
- ग्रीक दही, जामुन और ग्रेनोला।
- प्रोटीन शेक और केला।
- मल्टी ग्रेन ब्रेड और कच्ची मूंगफली।
आप यह हिंदी लेख SehatKaiseBanaye.com पर पढ़ रहे हैं..
एक्सरसाइज करने के बाद पोस्ट वर्कआउट मील लेना क्यों जरूरी है?

हमारी शरीर की मांसपेशियों में ग्लाइकोजन नामक पदार्थ होता है। ग्लाइकोजन का काम शरीर में मांसपेशियों के क्षतिग्रस्त हो चुके प्रोटीन की पूर्ति करना होता है। मांसपेशियों में प्रोटीन को क्षति जिम में कसरत करने के दौरान पहुंचती है।
इसलिए शरीर में ग्लाइकोजन स्टोर को सुरक्षित रखना आवश्यक है। पोस्ट वर्कआउट मील लेने से शरीर में ग्लाइकोजन की मात्रा बढ़ती है। ताकि हमारे शरीर को मांसमोशियों को हाई प्रोटीन मिलता रहे।
जब आप जिम कर रहे होते हैं, तब उस समय। आपकी मांसपेशियां, ऊर्जा ग्रहण करने के लिए ग्लाइकोजन स्टोर का ही इस्तेमाल करती हैं।
अच्छी डाइट से सेहत कैसे बनायें? (Achi diet se sehat kaise banaye?)

जिम करने वालों को हेल्दी डाइट की जरूर होती है। लेकिन कई लोगों को पता नहीं होता कि जिम के बाद क्या हेल्दी डाइट लेनी चाहिए? बस यही धुन सवार रहेती है। जल्दी से अच्छी सेहत कैसे बनायें? (Acchi Sehat Kaise Banaye?) अच्छी बॉडी कैसे बनायें? अगर आप जिम करते हैं और जल्दी से बॉडी बनाना चाहते हैं, तो ये हेल्दी चीजें खायें।
अंडे

शरीर की मांसपेशियों को बढ़ाने में अंडे को विशेष रूप में देखा जाता है। साथ ही अंडे का सेवन करना शरीर में प्रोटीन की मात्रा भी बढ़ाता है। अच्छी बॉडी और फिटनेस के लिए कई अलग फील्ड के लोग भी अंडे का सेवन करते हैं। जैसे जिम करने वाले, वर्कआउट करने वाले एथलीट, सेलीब्रिटी आदि। इसलिए हर जिम करने वाले व्यक्ति को चाहिए वो अंडे का सेवन जरूर करें। आप चाहें तो अंडे का आमलेट खा सकते हैं या फिर उबले हुए अंडे भी खा सकते हैं। अंडा खाने में स्वाद तो होता ही है, साथ ही आपके शरीर को पोषक तत्व भी देता है।
एवोकैडो

जिम में लगातार एक्सरसाइज करने से शरीर को सही मात्रा में विटामिन बी की आवश्यकता होती है। एवोकैडो में विटामिन बी भरपूर मात्रा में होता है। साथ ही कार्बोहाइड्रेट और प्रोटीन की मात्रा भी सही रूप में होती है। शरीर में मेटाबॉलिज्म को भी ठीक रखता है। जब आप जिम कर लें, तब उसके बाद एकदम फ्रेश एवोकैडो लें लें। इसको अच्छे से साफ पानी से धोकर पतले टुकड़े कर लें। फिर अंडे का आमलेट बनाकर इसके साथ सेवन करें। जिम करने वाले तुरन्त एनर्जी से भर जाते हैं। आपकी इच्छा हो तो इसको स्मूदी के रूप में भी ले सकते हैं।
चेरी

अच्छी सेहत के लिए हमें फल खाने की सलाह दी जाती है। इसलिए जिम करने के बाद ताजे फलों का सेवन करना बहुत फायदेमंद होता है। लेकिन अन्य फलों की अपेक्षा चेरी का सेवन करना अधिक प्रभावशाली होता है। चेरी एक ऐसा फल है, जिसमें भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट मौजूद होता है। इसी गुण के कारण जिम करने वालों को चेरी खाने की सलाह दी जाती है। क्योंकि चेरी खाने से जिम करने के बाद मांसपेशिया में होने वाले दर्द में आराम मिलता है। इसके अतिरिक्त सेब और संतरे का जूस भी लाभदायक होता है।
अच्छी सेहत के लिए ड्राई फ्रूट्स (Sehat ke liye dry fruits)

जिम करने के तुरंत बाद ड्राई फ्रूट्स का सेवन करना बहुत ज्यादा प्रभावशाली होता है। जिम में कड़ी मेहनत करने के बाद आप बादाम, अखरोट और किशमिश का सेवन करें। अतिशीघ्र आपको लाभ मिलेगा। मसल्स तेजी से ग्रोथ करेंगे। शरीर में भरपूर एनर्जी मसहसू होगी।
शरीर में पानी की कमी न होने दें

आप कोई भी अधिक मेहनत वाला काम करें, पसीना आना स्वाभाविक है। ऐसे में जिम करने वाले जब खूब लोहा उठाते हैं। कसरत व मशक्कत करते हैं, तो काफी मात्रा में शरीर से पसीना निकलता है। जिस कारण शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स की मात्रा घट जाती है। ऐसे में बॉडी को दोबारा से रिचार्ज होने में ज्यादा समय लगता है। इसके लिए आपको भरपूर मात्रा में पानी पीना चाहिए। पूरे दिन में 10 से 12 गिलास पानी जरूर पिएं। पानी के अतिरिक्त शरीर को दोबारा रिचार्ज करने के लिए नारियल पानी भी सही रहता है। इसमें पोटेशियम अच्छी मात्रा में पाया जाता है। कसरत करने के बाद शरीर में उठने वाली ऐंठन व पीड़ा में आराम मिलता है।
जिम के बाद प्रोटीन आवश्यक है

अत्यधिक कसरत करने के बाद मसल्स की मरम्मत के लिए प्रोटीन की जरूरत होती है। मांसपेशियों के निर्माण के लिए प्रोटीन की जरूरत होती है। प्रर्याप्त मात्रा में प्रोटीन लेने से हमारी बॉडी को अमीनो एसिड प्राप्त होता है। अमीनो एसिड शरीर में नए मांसपेशी उत्तक के निर्माण में सहायक होता है। शारीरिक क्षमता को बढ़ाने के लिए हमें 20-40 ग्राम प्रोटीन का सेवन करना चाहिए।
व्यायाम करने के बाद कार्ब खाएं

वर्कआउट के समय आपकी बॉडी के ग्लाइकोजन स्टोर (Glycogen Stores) का ईंधन की तरह प्रयोग किया जाता है। जिम करने के बाद कार्ब खाने से ग्लाइकोजन स्टोर को फिर से भरने में सहायता मिलती है।
आपका शरीर ग्लाइकोजन स्टोर का कितना उपयोग कर रही है। यह आपके व्यायाम के दौरान की गई गतिविधियों पर निर्भर करता है। उदाहरण के तौर पर यदि आप दौड़, तैराकी जैसे खेल में भाग लेते हैं। तो आपको जिम करने वालो की अपेक्षा अधिक कार्ब्स की जरूर पड़ सकती है।
टूना फिश सैंडविच

जिम या वर्कआउट करने के बाद टूना फिश सैंडविच खाना बहुत फायदेमंद होता है। टूना फिश में कम मात्रा में कैलोरी और उच्च मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है। जिम के बाद खाया जाने वाला यह आहार न सिर्फ शरीर को अच्छा शेप प्रदान करने में मदद करता है बल्कि मसल्स बनाने के लिए भी फायदेमंद होता है। इसलिए जिम करने वाले लोगों को टूना मछली जरूर खाना चाहिए।
जिम करने के बाद टूना फिश सैंडविच खाना ज्यादा लाभदायक होता है। टूना फिश में भरपूर प्रोटीन होता है। साथ ही कैलोरी भी होती है, लेकिन कम मात्रा में। जिम करने के बाद यह डाइट लेने से सही आकार में बॉडी का विकास होता है। साथ ही तेजी से मसल्स को भी बढाने में मददगार साबित होता है। जिम में मेहनत करने वालों को टूना मछली का जरूर सेवन करना चाहिए।
केला जिम करने के बाद जरूर खाना चाहिए

वजन बढ़ाने के लिए कार्बोहाइड्रेट वाले आहार लेना फायदेमंद होता है। केले में कार्बोहाइड्रेट अच्छी मात्रा में होता है। इसलिए जिम करने वालों के लिए केला खाना बहुत लाभदायक होता है। साथ ही केले में पोटेशियम भी होता है। केले को दूध के साथ ऐसे ही सेवन करें या फिर बनाना मिल्क शेक भी ले सकते हैं।
यह भी पढ़ें- आयुर्वेदिक तरीके से सेहत कैसे बनायें?
जिम जाने के बाद कौन-सा प्रोटीन लेना चाहिए? (Gym Jane ke baad kon sa protein lena chahiye?)

प्रोटीनयुक्त आहार लेना वर्कआउट करने के बाद लाभदायक होता है। प्रोटीन आपको किन चीजों में मिलेगा ये हम अपको उपरोक्त बता चुके हैं। जिम करने के बाद प्रोटीन खाने से बॉडी जल्दी बनती है। मांसपेशियों का विकास अच्छे से होता है। बात करें जिम करने के बाद कौन-सा प्रोटीन खायें? इसके लिए आप आयुर्वेदिक प्रोटीन भी ले सकते हैं। आयुर्वेद हमेशा ही सुरक्षित और असदार उपचार व उपाय रहा है।
बॉडी बनाने के लिए कौन सा प्रोटीन खायें? (Body banane ke liye kon sa protein khaye?)
आज बाजा में आपको बहुत से आयुर्वेदिक प्रोटीन पाउडर मिल जायेंगे। आप एक ढूंढने जायेंगे, तो कई प्रोटीन पाउडर मिल जायेंगे। ऐसे में यह सुनिश्चित करना मुश्किल हो जाता है कि कौन सा प्रोटीन पाउडर लें।
फिर भी एक आयुर्वेदिक प्रोटीन पाउडर है, जो आपकी बॉडी बनाने में बहुत मदद कर सकती है। यह आयुर्वेदिक प्रोटीन है- सेहत किंग प्रो (Sehat King Pro)।
- इतनी ज्यादा पॉवरफुल है, कि आपका स्टेमिना दोगुना बढ़ा देती है।
- आप घंटो जिम में लोहा उठाने के बाद भी नहीं थकते हैं।
- हर बार एक नया जोश और ताकत आपको अपने अंदर महसूस होती है।
- दिन-पर-दिन आपके स्टेमिना और ताकत में वृद्धि होती है।
- इस प्रोटीन को खाने के बाद आप 30 से 40 पुशअप के बाद भी नहीं थकोगे।
- जितना भी वजनदार लोहा उठाओ, कसरत करो एनर्जी बनी रहेगी।
- जिम करने के बाद मांसपेशियां में उठने वाले दर्द में भी आराम महसूस होगा।
