वजन कैसे कम करें? (Vajan kaise kam kare?)

1
427
Kya Motapa Kam Nahi Ho Raha?
Kya Motapa Kam Nahi Ho Raha?

मोटापा कैसे कम करें? (Motapa kaise kam kare?)

आज के दौर में कोई अपने कम वजन के कारण दुखी है। वहीं कई लोग ऐसे हैं जो अपना बढ़ा हुआ मोटापा (Motapa) देखकर परेशान हैं। बहुत ही कम लोग ऐसे मिलेंगे जिनका वजन संतुलन में है। यानी न अधिक मोटापा है और न अधिक दुबलापन। जहां तक मोटापे की बात है, लोग अपना बढ़ा हुआ मोटापा कम करना चाहते हैं। पेट कम कैसे करें? वजन कैसे घटायें? पेट की बढ़ी हुई चर्बी कैसे कम करें? दिनरात यही सोचते रहते हैं। फिर भी उन्हें सफलता नहीं मिल पाती।

अगर आप घंटों व्यायाम करके पसीना बहाकर भी पेट कम नहीं कर पा रहे हैं, तो निराश मत होइए। क्योंकि हम आपको बता रहे हैं मोटापा कम करने का घरेलू नुस्खा। हम आपको बतायेंगे एक ऐसा चूर्ण बनाने की विधि, जिसे घर पर बनाना बहुत ही आसान है। यह चूर्ण रातभर आपके पेट को कम करने का काम करेगा। केवल 8 से 10 दिन में आपको इतना फरक नजर आने लगेगा कि आप हैरान रह जायेंगे।

आप यह हिंदी लेख SehatKaiseBanaye.com पर पढ़ रहे हैं..

नुस्खा बनाने के लिए सामग्री

हरड़ पाउडर

हरड़ पाउडर का सेवन
हरड़ पाउडर का सेवन

नुस्खा बनाने के लिए आपको सबसे पहले लेना होगा हरड़ पाउडर। दोस्तों हरड़ पाउडर हमारी पूरी बॉडी पे काम करता है। जिन्हें जंक फूड ज्यादा खाने की आदत होती है या फिर मीठा बहुत पसंद होता है। ऐसे लोगों को चाहिए कि वे हरड़ पाउडर का सेवन जरूर करें। हरड़ पाउडर मेटाबॉल्जिम के काम करने की गति को बढ़ा देता है। जिससे पेट में बढ़ी हुई फालतू की चर्बी पिघलना शुरू हो जाती है।

सौंफ

सौंफ का सेवन
सौंफ का सेवन

अगली चीज आपको लेनी है सौंफ। सौंफ का फायदा यह है कि ये आपकी भूख को कम करती है। जिन्हें ज्यादा और बार-बार खाने की आदत होती है उनकी भूख को शांत रखती है। जिससे मोटापा कंट्रोल में रहता है।

जीरा और कड़ी पत्ते का पाउडर

कड़ी पत्ते
कड़ी पत्ते

अगला आइटम आपको लेना है जीरा और कड़ी पत्ते का पाउडर। आप कड़ी के पत्तों को सुखाकर इनका पाउडर बना लें। ये आपको बना-बनाया बाजार में भी मिल जायेगा। हमारी बॉडी को डीडॉक्सीफाइ करके वजन को कम करने में बहुत बड़ी भूमिका निभाता है कड़ी पत्ता।

ये भी पढ़े – Sehat Banane Ke Liye Kya Kare

नुस्खा बनाने की विधि

  • सबसे पहले तीन चम्मच सौंफ में, दो चम्मच जीरा को मिला लें।
  • इन्हें गैस पर हल्के-हल्के धीमी आंच पर भूनें।
  • भून जाने के बाद इन्हें पीसकर चूर्ण बना लें।
  • अब इस पीसे हुए चूर्ण में आपको दो चम्मच हरड़ पाउडर मिला लेना है।
  • इसके बाद एक चम्मच कड़ी पत्ता पाउडर को भी मिला लेना है।
  • इन सबको 2 से 3 मिनट तक अच्छे से मिला लें।
  • अब ये आपका चूर्ण यानी नुस्खा बनकर तैयार हो चुका है।

नुस्खा लेने का तरीका

रात को खाना खाने के लगभग दो घंटे बाद आपको ये चूर्ण, गुनगुने पानी के साथ लेना है। कुछ ही हफ्तों में आपका बढ़ा वजन कम हो जायेगा। पेट की बढ़ी हुई चर्बी (Extra Fat) मक्खन की तरह पिघल जायेगी। अगर आप और भी तेजी मोटापा घटाना चाहते हैं, तो एक काम करें। फास्ट फूड, जंक फूड और मीठे पदार्थों से दूरी बनाये रखें।

ऐसी जीवनशैली अपनाएं कि मोटापा दूर रहे

मोटापा से बचने के उपाय
मोटापा से बचने के उपाय
  • सुबह जल्दी उठकर योगा, व्यायाम जरूर करें, सैर करें।
  • रात्रि में सोने के लगभग दो घण्टे पूर्व भोजन अवश्य कर लें।
  • रात का भोजन भूख से कम खायें, हल्का व पचाने लायक खायें।
  • हमेशा संतुलित आहार का सेवन करें और ऐसा भोजन करें जिसमें वसा की मात्रा कम हो।
  • मोटापा और वजन में संतुलन बनाये रखने के लिए ऐसा आहार लें, जिसमें पोषक तत्व मौजूद हों।
  • एक बार में पेटभर कर या अधिक न खायें। थोडी-थोड़ी दूर में कुछ न कुछ खाते रहें।
  • अपने आहार में फल, दही, छिलके वाली दालें, छांछ, हरी सब्जियां को शामिल करें।
  • सप्ताह में एक दिन उपवास जरूर रखें। उस दिन केवल फल का सेवन करें और पानी गुनगुना ही पिएं।
  • आप अपनी क्षमता के अनुसार रोजाना सुबह की सैर में 4 से 5 किलोमीटर अवश्य चलें।
  • सुबह जल्दी उठकर योगा (सूर्य नमस्कार, ध्यान, त्रिकोणासन, भुजंगासन) अवश्य करें।
  • प्राणायाम में भस्त्रिका, कपालभाती को प्रतिदिन करना चाहिए।
Weight loss Ayurvedic Medicine
शेप किंग : वजन कम करने की सबसे उत्तम आयुर्वेदिक दवा

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here