वजन कैसे बढ़ायें? (Vajan kaise badhaye)
इस हिंदी लेख की मदद से आप जानेंगे वजन कैसे बढ़ायें? (Vajan Kaise Badhaye)। वजन बढ़ाने के लिए क्या खायें? आज जिस तरह का खानपान, जीवनशैली लोगों की हो गई है। ऐसे में कोई अपने मोटापे से परेशान है, तो कोई अपने दुबलेपन से। जिस प्रकार मोटापा स्वास्थ्य के लिए सही नहीं है, उसी प्रकार दुबलापन भी व्यक्ति को रोगी बना सकता। व्यक्ति कितना ही सुंदर क्यों ना हो, दुबलेपन के कारण उतना आकर्षक नहीं लग पाता। कोई वस्त्र इनके शरीर पर नहीं जचता। लोग इनके दुबलेपन का मजाक उड़ाते हैं।
आप यह हिंदी लेख sehatkaisebanaye.com पर पढ़ रहे हैं..

वजन बढ़ाने के लिए क्या खायें? (Diet for gain weight)

- दुबले लोग अगर रोजाना सुबह केले खाते हैं, तो उनका वजन तेजी से बढ़ना शुरू हो जाता है। दूध के साथ केले खाने से शरीर तेजी से मोटा होता है। इसके एक चम्मच शक्कर भी आप मिला सकते हैं। बशर्ते आपको डायबिटीज नहीं है तो। पूरे दिन काम के लिए नई ऊर्जा का संचार होता है।
- जिस प्रकार फलों में केला वजन बढ़ाने के लिए सही होता है। ठीक ऐसे ही आम का सेवन करने से भी वजन तेजी से बढ़ता है। दूध के साथ आम का सेवन करने से असर जल्दी दिखाई देता है।
- सुबह नाश्ते के तौर मक्खन, दूध, घी का सेवन करें। हरी सब्जिया पूरे दिन में एक बार जरूर खायें। अगर हो सके तो 2 उबले हुए अंडे भी रोज खायें। वजन बढ़ाने के बेहतर उपाय हैं।
- अपनी डाइट में आलू का अधिक सेवन करें। इसके अलावा सोयाबीन, पनीर, काले चनें, अंकुरित अनाज, दही, खजूर आदि का सेवन करें।
- अगर आप रोजाना एक नारियल का सेवन करते हैं, तो भी आपका वजन तेजी से बढ़ना शुरू जाता है।
- सबसे मुख्य बात कि तनाव से दूर रहें। गहरी चिंता या किसी शोक में लंबे समय तक डूबे न रहें। अन्यथा आप लाखों पैसे खर्च करके भी सेहत नहीं बना पाओगे। हमेशा खुश रहने का प्रयास करें। हमेशा हंसते रहिए और खुलकर हंसे। अच्छी सेहत के लिए हंसी बड़ी कोई दवा नहीं है। तनाव-मुक्त जीवन जिएं और योगा व व्यायाम करें। ऐसा करने से आपकी सेहत बनने से कोई रोक नहीं सकता।
वजन बढ़ाने का आयुर्वेदिक उपाय

आयुर्वेदिक तरीके से वजन बढ़ाने के लिए आप यह उपाय करें.
- 1 गिलास के करीब दूध लें।
- दूध को उबालें और इसमें 2 चम्मच अश्वगंधा चूर्ण मिला लें।
- इसके बाद 1 चम्मच घी भी इसमें एड कर दें।
- यह आपका वजन बढ़ाने वाला दूध तैयार हो गया है।
- इस दूध को पूरे दिन में 2 बार पीएं।
- एक महीने में ही आपका वजन 7 किलो तक बढ़ जायेगा।
- शरीर चट्टान के समान हो जायेगा।
वजन बढ़ाने का जबरदस्त नुस्खा

अब हम आपको एक घरेलू नुस्खा बता रहे हैं, जरूर आजमायें। इस नुस्खे से आपका वजन बढ़ेगा और सेहत भी जरूर बनेगी।
- इसके लिए आपको चाहिए शक्कर और शक्कर की मात्रा जितना ही घी भी आपको लेना है।
- आपको इस शक्कर में घी को मिक्स कर लेना है।
- आपको दोनों की समान मात्रा रखनी है।
- अब इसे अच्छे से मिलाने के बाद, इस नुस्खे को आपको रोटी या फिर पराठें के साथ खाना है।
यह उपाय लगातार करने से आपका वजन तेजी से बढ़ना शुरू हो जायेगा।
सुबह इसे खा लें और ऊपर से दूध पी लें। इससे भी आपका वजन तेजी से बढ़ने लगता है। अगर आप पूरे दिन में रोजाना 4 केले खाते हैं, तो भी आपका वजन जादुई तरीके से बढ़ने लगता है। तो ये थे वजन बढ़ाने के कुछ घरेलु टिप्स, इन्हें आप जरूर आजमायें और अपना वजन बढ़ायें।
