सेहत बनाने के लिए क्या करना चाहिए? (Sehat banane ke liye kya karna chahiye?)

आज जितने भी दुबले-पतले लोग हैं सब यही प्रयास कर रहे हैं कि अच्छी सेहत कैसे बनायें? (achi sehat kaise banaye) उनका भी सपना है कि उनका शरीर स्वस्थ और शक्तिशाली बन सके। पूरे शरीर का विकास अच्छे से हो। ताकि वो भी अन्य हेल्दी लोगों की तरह आकर्षक और फिट दिख सकें। मगर बिगड़ी हुई लाइफ स्टाइल और गलत खानपान के चलते उनका यह सपना अधूरा ही रह जाता है।
ऐसा नहीं है कि सभी कमजोर शरीर वालों की लाइफ स्टाइल खराब है या खानपान सही नहीं है। कई लोग ऐसे भी हैं जिनकी बेहतर लाइफ स्टाइल है। खानपान भी बढ़िया है। लेकिन फिर भी दुबले-पतले हैं। वजन नहीं बढ़ रहा है। सेहत नहीं बन रही है। कई लोग तो घंटो जिम पसीना बहाते हैं। फिर भी सही रिजल्ट नहीं मिल पाता है।
इसलिए अपनी नाकामी से निराश दुबले लोग। अक्सर इंटरनेट या हेल्थ पत्रिका में यही खोजते रहते हैं कि सेहत कैसे बनायें? अच्छी बॉडी कैसे बनायें? सेहत बनाने के लिए क्या करें? (sehat banane ke liye kya kare) वजन कैसे बढ़ायें? (vajan kaise badhaye) सेहत बनाने की दवा कौन सी खायें? (sehat banane ki dawa kon se khaye) आदि। इस प्रकार की स्थिति से गुजर रहे लोगों को चाहिए सर्वप्रथम अपनी जीवन शैली में सुधार करें। व्यायाम और योगा को अपनी दिनचर्या में शामिल जरूर करें। इसके अलावा बाहर का जंक फूड व फास्ट फूड खाने से बचें। इसके पश्चात ही दुबलेपन से छुटकारा पाने के उपाय (dublepan se chutkara pane ke upay) अपना कर आप अच्छी सेहत के मालिक बन सकते हैं। वजन बढ़ाने में सफल हो सकते हें।

आप यह हिंदी लेख SehatKaiseBanaye.com पर पढ़ रहे हैं..
दुबलेपन के नुकसान क्या हैं? (Dublepan ke nuksan in hindi)

दुबला-पतला शरीर होने के कारण व्यक्ति का व्यक्तित्व यानी पर्सनेलिटी खराब लगती है। अच्छे, महंगे, सुंदर और स्टाइलिश कपड़े पहनने के बावजूद वह आकर्षक नहीं दिखते हैं। उनके शरीर पर कोई वस्त्र जचता ही नहीं है। बल्कि लोगों के बीच हंसी का पात्र बनकर रह जाते हैं। चार लोगों के बीच उठने-बैठने में झिझक व संकोच महसूस होती है। शरीर के साथ-साथ आत्मविश्वास भी बहुत कमजोर हो जाता है। मनचाही नौकरी नहीं मिलती। कई बार कमजोर शरीर के कारण इनके विवाह में भी दिक्कते आने लगती हैं।
इसके अतिरिक्त शारीरिक व स्वास्थ्य नुकसान की बात करें, तो इसमें भी स्थिति खराब ही होती है। जैसे कि थकान, कमजोरी, आलस व चिड़चिड़ापन। कम मेहनत वाले काम में भी अधिक थक जाना। कमजोर शरीर के कारण रोग प्रतिरोधक क्षमता (immunitiy power) भी कमजोर होने लगती है। इसी कारण से अधिक दुबले लोग जल्दी बीमार पड़ते रहते हैं। कोई भी कार्य सही से नहीं कर पाते हैं।
वजन नहीं बढ़ने के कारण क्या हैं? (Vajan nahi badhne ke karan in hindi)

जैसा कि हम उपरोक्त चर्चा कर चुके हैं कि बिगड़ी हुई लाइफ स्टाइल और गलत खानपान के कारण वजन नहीं बढ़ पाता है। सेहत भी नहीं बन पाती है। लेकिन फिर भी कुछ अन्य कारण हो सकते हैं जिसकी वजह से लाख कोशिशों के बावजूद वजन नहीं बढ़ता है। सेहत नहीं बन पाती है। आप भी जाने क्या हैं सेहत नहीं बनने के मुख्य कारण।
- सर्वप्रथम पाचन शक्ति का कमजोर होना।
- मेटाबॉलिज्म ठीक नहीं होना।
- व्यायाम व योगा नहीं करना।
- पोषण की कमी।
- शरीर में खून की कमी।
- लंबे समय से दवाईयों का सेवन करना।
- भूख न लगना।
- अत्यधिक मानसिक तनाव।
- अधिम मात्रा में मदिरापान, धूम्रपान, तम्बाकू आदि नशाली चीजों का सेवन करना।
- कभी-कभार वजन नहीं बढ़ना अनुवांशिक भी हो सकता है।
जल्दी सेहत कैसे बनायें? (Jaldi sehat kaise banaye)
जैसे कि कहावत है कि जल्दबाजी का काम शैतान का होता है। किसी भी काम में हड़बड़ी या उतावली करने से अक्सर कई बार बने-बनाये काम भी बिगड़ जाते हैं। फिर यहां तो बात सेहत की है और सेहत के साथ खिलवाड़ करना उचित नहीं है। अगर आप सोच रहे हैं कि नेचुरल तरीके से सेहत कैसे बनायें? तो ये समझ लीजिए कि प्रकृति अपना काम अपने तरीके से और अपने समय पर ही करती है।
नेचुरल काम धीरे-धीरे ही होते हैं। लेकिन इतना जरूर है कि फायदा जरूर होता है और बहुत बढिया तरीके से होता है। ऐसा ही सेहत और वजन के विषय में भी है। बस आपको अपनी दिनचर्या ठीक रखने की जरूरत है। खानपान की लापरवाही से बचने की जरूरत है। प्रतिदिन योगा व व्यायाम को अपनी जीवन शैली में शामिल करने की जरूरत है। प्राकृतिक तरीके से आप 2 से 3 महीने में भी अच्छा वेट गेन कर लेते हैं, तो इसे आप जल्दी सेहत बनाना कह सकते हैं।
वजन बढ़ाने के घरेलू उपाय बतायें? (Vajan badhane ke gharelu upay bataye?)

- सबसे पहले पाचन तंत्र को ठीक रखने के लिए आप भोजन को अच्छे से चबा-चबा कर खायें, ताकि भोजन को पचने में आसानी हो। केवल पेट भर खाने से ही सेहत नहीं बनती है। सेहत बनाने और वजन बढ़ाने के लिए खाया-पिया शरीर को लगना भी जरूरी है। इसलिए पाचन शक्ति अच्छी होगी तो सेहत भी स्वयं अच्छी होगी।
- अपने खाने में दही को शामिल करें, अनार का रस भी पेट और आंत के लिए अच्छा होता है। भोजन को समय पर और सही से पचाने के लिए आप अजवाइन का सेवन करें, इससे पाचन तंत्र भी ठीक रहता है।
यह भी पढ़ें- वजन और शक्ति कैसे बढ़ायें?
- इसके अलावा सबसे जल्दी वजन बढ़ाने का तरीका है आप रोजाना दो केले सुबह और दो केले शाम को खायें और ऊपर से एक गिलास दूध पीयें। इससे आपकी सेहत भी बनेगी और आपको ऊर्जा भी मिलती रहेगी।
- अगर आप अंडे खाते हैं, तो दूध में एक कच्चा अंडा मिलाकर रोजाना खाने से भी सेहत जल्दी बनती है। वजन तेजी से बढ़ने में मदद मिलती है।
- ड्राई फ्रूट्स भी बहुत बढ़िया ऑप्शन है, तेजी से वजन बढ़ाने के लिए। रोजाना मुट्ठी भर काजू, बादाम, अखरोट और किशमिश खायें।
- इसके अलावा एक्सरसाइज करें, योगा करें और समय पर सोयें समय पर जागें। और सबसे ज्यादा जरूरी बात तनाव और नशे से जितना हो सके दूर रहें।