अगर आप रोजाना जिम जाकर वर्कआउट करते हैं, तो सिर्फ एक्सरसाइज करना ही काफी नहीं है। शरीर को सही पोषण देना भी उतना ही जरूरी है खासकर वर्कआउट के बाद लिया गया खाना मसल्स की रिकवरी, एनर्जी और फिटनेस गोल को प्रभावित कर सकता है।
इसलिए कई लोगों का सवाल होता है कि Gym Se Aane Ke Baad Kya Khaye ताकि मेहनत का बेहतर परिणाम मिल सके।जिम के बाद शरीर को मुख्य रूप से प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट और पर्याप्त तरल पदार्थ की जरूरत होती है।
प्रोटीन मसल्स की मरम्मत और रिकवरी में मदद करता है, जबकि कार्बोहाइड्रेट शरीर में इस्तेमाल हुई ऊर्जा को दोबारा भरने में सहायक हो सकता है। अंडे, पनीर, दही, दूध, दाल, चना, सोया और चिकन जैसे खाद्य पदार्थ अच्छे विकल्प हो सकते हैं।
हालांकि, जिम के बाद क्या खाना चाहिए यह आपके लक्ष्य पर भी निर्भर करता है। अगर आपका लक्ष्य मसल्स बनाना है, तो पर्याप्त प्रोटीन और कैलोरी पर ध्यान देना जरूरी है। वहीं वजन कम करने वालों को पोर्शन और कुल कैलोरी का ध्यान रखना चाहिए।
इस लेख में जानेंगे जिम के बाद खाने के बेहतर विकल्प और किन गलतियों से बचना चाहिए। gym karne ke baad kya khana chahiye जितने भी युवा एक अच्छी बॉडी बनाने के लिए जिम शुरू करते हैं, उनके मन में एक सवाल जरूर आता है।
वो ये की जिम करने से पहले और जिम करने के बाद क्या खाए, कैसा आहार लें, मतलब कैसी डाइट लें. ताकि उनकी मांसपेशियां जल्दी ग्रो करें और बहुत ही कम समय में वो भी बढ़िया मसल्स के मालिक हों.
हम पहले कितनी ही बार बता चुके हैं तगड़ी मसल्स बनानी हैं तो उसके लिए सिर्फ एक्सरसाइज करना काफी नहीं है। आपको समझना होगा की हेल्दी डाइट ही वो चीज़ है जो असल में आपकी बॉडी बनाती है।
एक्सरसाइज तो आपके शरीर को शेप में लाती है. कितने ही ऐसे लोग हैं जो बरसों से मेहनत कर रहे हैं लेकिन वैसी बॉडी नहीं बना पाए जैसी इतने समय में बननी चाहिए थी।

gym se aane ke baad kya khaye | जिम करने के बाद क्या खाए
इसका कारण यही है की उन्हें सही से नहीं पता होता की एक्सरसाइज से पहले और वर्कआउट के बाद क्या खाए कुछ लोग आपको ऐसा भी कहते हुए मिल जायेंगे की एक्सरसाइज आपको बिलकुल खाली पेट ही करनी चाहिए।
जबकि कुछ की राय बिलकुल अलग है, उनका मानना है की आपको अच्छी तरह खाकर ही वर्कआउट करना चाहिए ये दोनों ही बातें गलत हैं.
ना तो आपको बिलकुल खाली पेट एक्सरसाइज करनी है और ना ही बहुत ज्यादा खाकर इन दोनों ही स्थितियों में आपको नुक्सान होगा।
आपको ध्यान रखना है की एक्सरसाइज से सिर्फ इतना खाएं जिससे आपको एनर्जी मिलती रहे और आप वर्कआउट बहुत बढ़िया तरीके से कर सकें। लेकिन ध्यान रखें जो चीज़ आप एनर्जी के लिए खाने जा रहे हैं वो हेल्दी होनी चाहिए।
- pet ki charbi kaise kam kare? | पेट की चर्बी घटाने के आसान तरीके और डाइट प्लान
- Weight loss diet chart in Hindi | सिर्फ 30 दिनों में मोटापा घटाने वाला शाकाहारी डाइट प्लान
- Body Kaise Banaye | घर पर अच्छी सेहत और बॉडी बनाने के 10 आसान देसी नियम
- Vajan Badhane Ka Diet Chart | तेजी से वजन बढ़ाने और सेहत बनाने का आसान तरीका
- Vajan Kam Karne Ke Gharelu Nuskhe | मोटापा घटाने के सबसे असरदार और आसान उपाय
एक्सरसाइज से पहले और जिम करने के बाद क्या खाए | gym se aane ke baad kya khaye
ऐसा ना हो की आप बर्गर खाकर एक्सरसाइज करना शुरू कर दें. इन चीज़ों को समझना बहुत जरूरी होता है, असली बॉडी बिल्डिंग इन्ही चीज़ों के इर्द गिर्द ही घूमती है अगर आप डाइट को ही नहीं समझ पा रहे हैं तो आप अपना समय खराब ही करेंगे।
आपको बहुत ही अच्छी तरह पता होना चाहिए की जिम करने से पहले और वर्कआउट करने के बाद क्या खाए और कैसे खाएं।
वर्कआउट करने के दौरान आपकी मसल्स टूटती भी हैं और बहुत ज्यादा थकती भी हैं उन्हें रिकवर होने के लिए बहुत ही अच्छी डाइट की जरूरत होती है ताकि वो बढ़ना यानी grow करना शुरू करें।
मसल्स बनाने के लिए आपको कार्ब्स, प्रोटीन, विटामिन, मिनरल्स और हेल्दी फैट की जरूरत होती हैं आपको जिम में पसीना बहाने के बाद सिर्फ सोना नहीं है बल्कि पहले जबरदस्त डाइट लेनी है।
तभी आपको अपनी मेहनत का सही परिणाम मिलेगा बहुत से लोग हैं जो जिम में तो पूरा जोर लगा देते हैं लेकिन जिम करने के बाद घंटों तक कुछ खाते ही नहीं है तो ऐसे लोग बढ़िया बॉडी बनाने में कामयाब नहीं हो पाते चलिए आपको बताते हैं की जिम करने से पहले और जिम करने के बाद आपको कैसी डाइट लेनी चाहिए।
जिम करने से पहले और जिम करने के बाद क्या खाए | gym se aane ke baad kya khaye
सबसे पहले बात करते हैं की जिम करने से पहले क्या खाए, जिससे हमें कोई नुकसान भी ना हो और एक्सरसाइज करने के लिए जरूरी एनर्जी भी मिलती रहे।
कुछ ऐसी चीज़ें हैं जिनको खाने से आपको पर्याप्त मात्रा में एनर्जी भी मिलेगी और कुछ जरूरी विटामिन्स और मिनरल्स भी मिलेंगे जो आपका स्टैमिना बढ़ाने में आपकी मदद करेंगे।
(1) 1 गिलास दूध :- अगर आप एक्सरसाइज करने से आधे घंटे पहले 1 गिलास दूध पी लेते हैं तो ये आपके लिए बहुत फायदेमंद रहेगा। दूध ना सिर्फ आपको एक्सरसाइज करने की शक्ति प्रदान करेगा बल्कि आपको कुछ अन्य पौषक तत्व भी मिलेंगे जो आपके लिए जरूरी भी हैं।
(2) 1 सेब:- सेब को खाली पेट खाना अच्छा नहीं माना जाता. लेकिन बहुत से लोग हैं जो शाम के समय जिम करते हैं। उनके लिए वर्कआउट से पहले 1 सेब खाना बहुत ही बढ़िया रहेगा. आपको जरूरी एनर्जी भी मिल जायेगी और आपका पेट बिलकुल खाली भी नहीं रहेगा।
(3) 2 केले :- आप चाहें सुबह के समय एक्सरसाइज करें या शाम को आप बस वर्कआउट से पहले 2 केले जरूर खाएं. ज्यादातर लोग ऐसा ही करते हैं, ऐसा करना बहुत ही फायदेमंद होता है. केले आपको तुरंत ही एनर्जी प्रदान करने का काम करते हैं। ये वर्कआउट के दौरान आपकी शक्ति बढ़ाने का काम करते हैं.
(4) 2 उबले हुए अंडे :- वर्कआउट से पहले 1 या 2 उबले हुए अंडे खाना बहुत अच्छा माना जाता है खासकर यदि सर्दियाँ चल रही हों तो। जिम करने से पहले खाने के लिए बहुत ही अच्छा आहार है ये, जो आपको पूरे सेशन के दौरान एनर्जेटिक बनाये रखता है।
post workout meals diet in hindi | gym karne ke baad kya khana chahiye
(5) 1 गिलास संतरे का जूस :- वर्कआउट से पहले 1 गिलास संतरे का जूस पीने से आप आपको बहुत ही अच्छे फायदे मिलेंगे। संतरे के जूस में विटामिन C अच्छी मात्रा में होता है जो आपको एनर्जी प्रदान करता है। दूसरा गर्मी के मौसम में वर्कआउट के दौरान जो उल्टी आने जैसा फील होता है, वो नहीं होगा, आपको अच्छा महसूस होगा।
(6) ग्लूकोस:- अगर कुछ भी नहीं खाना चाहते हैं तो कम से कम 1 गिलास ग्लूकोस पानी जरूर पीये ये भी आपकी एनर्जी का स्तर बनाये रखने में आपकी सहायता करता है दूसरी बात गर्मी में आप डिहाइड्रेशन के शिकार होने से भी बच जाते हैं।
(7) नट्स व ड्राई फ्रूट्स :- ये भी बहुत ही अच्छे Pre Workout Meals में आते हैं जो आपको एनर्जी देने का काम तो करेंगे ही एक्सरसाइज करते वक़्त आपको पेट दर्द की शिकायत नहीं होगी। आप एक्सरसाइज से पहले 2-4 बादाम, 3-4 काजू या फिर 1-2 अखरोट वगैरह खाइए आपको अच्छा रिजल्ट मिलेगा.
ये थे जिम करने से पहले खाने वाली चीज़ें या आहार जो आपको एक्सरसाइज करने के लिए पूरी तरह से तैयार करती हैं और आप पूरे जोश खरोश से एनर्जी के साथ अपना वर्कआउट कम्पलीट करने में समर्थ हो पाते हो।
अब बात करते हैं जिम करने के बाद क्या खाए जिससे हमारे द्वारा की गयी मेहनत साकार हो. इसको समझना और लागू करना सबसे जरूरी चीज़ है.
मसल्स बनाने के लिए आपको सबसे ज्यादा प्रोटीन की जरूरत होती है एक्सरसाइज करने के बाद आपको ऐसी चीज़ें खानी होंगी जो प्रोटीन से लबालब हों और हेल्दी भी हों।
ऐसी चीज़ें चुन पाना सबके बस की बात नहीं होती लेकिन हम किसलिए हैं, हम आपको बताते हैं की जिम करने के बाद क्या खाने से आपको सबसे ज्यादा फायदा मिलेगा।
वर्कआउट के बाद क्या खाएं | gym se aane ke baad kya khaye
gym se aane ke baad kya khaye आपको ध्यान इस बात का रखना है की वर्कआउट करने के 40 मिनट बाद आपको अपने शरीर तक प्रोटीन पहुँचाना ही होगा अन्यथा आपकी मसल्स को recovery के लिए कुछ नहीं मिलेगा और वो रुष्ट हो जायेंगी, यानी बढ़ना बंद कर देंगी।
तो हमारी सलाह तो आपको यही है की अगर आपको बॉडी बनानी ही है तो 1 बढ़िया कंपनी का व्हे प्रोटीन सप्लीमेंट जरूर खरीदें।
(1) व्हे प्रोटीन:- अगर आपको जल्दी से जल्दी और बढ़िया रिजल्ट चाहियें तो एक्सरसाइज ख़त्म होने के 30-40 मिनट बाद 1 गिलास दूध या पानी में 30 ग्राम व्हे प्रोटीन मिलाकर जरूर पीयें व्हे प्रोटीन बहुत ही जल्दी absorb होता है और तुरंत ही मसल्स को रिकवर और grow करने का काम शुरू करता है।
(2) अंडे :- हर कोई प्रोटीन सप्लीमेंट नहीं खरीदता, तो उनके लिए अंडे खाना एक बहुत ही अच्छा option है। आप एक्सरसाइज के आधे घंटे बाद कम से कम 4 उबले हुए अंडे जरूर खाएं। 2 अंडे आप पीले वाले भाग सहित खाएं और 2 अंडों की केवल सफ़ेद जर्दी खाएं। इससे आपके शरीर को हाई क्वालिटी प्रोटीन मिलेगा और मांसपेशियां बनना शुरू होंगी।
(3) कीवी फ्रूट :- जिन लोगों को नहीं पता की जिम करने के बाद क्या खाए वो कीवी फ्रूट भी खा सकते हैं। इससे आपको विटामिन C मिलता है जिससे आपके अंदर एनर्जी रिस्टोर होगी। इसमें एंटी ओक्सिडेंट भी पाए जाते हैं जो एक्सरसाइज के बाद मसल्स में होने वाले दर्द को दूर करने में सहायक हैं।
(4) केला :- जिन लोगों का वजन कम है, जो अपना वजन बढ़ाकर हष्ट पुष्ट शरीर बनाना चाहते हैं वो वर्कआउट के बाद भी केला खा सकते हैं। ये आपकी मसल्स का साइज़ बढ़ाने में आपकी काफी मदद करते हैं।
(5) चिकन :- मसल्स को तेजी से बढ़ाना चाहते हैं तो चिकन को अपने Post Workout Meals में जरूर शामिल करें। इससे आपको प्रचुर मात्रा में प्रोटीन मिलेगा और आपकी शक्ति बढ़ेगी। लेकिन फ्राइड चिकन खाने से परेहज करें क्योंकि ये आपकी चर्बी बढ़ा देगा। जब भी चिकन खाना हो, बॉयल्ड चिकन ही खाएं।
(6) फ्रूट जूस :- एक्सरसाइज के बाद Avocado और Pine Apple का जूस पीना आपके लिए बहुत फायदेमंद रहेगा। इनसे आपको अच्छे खासे पौषक तत्व मिल जाते हैं और आपकी एनर्जी भी रिस्टोर हो जाती है।
(7) पनीर :- एक्सरसाइज के बाद जब आप खाना खाते हैं तो उसमें पनीर जरूर शामिल करें। खासकर वो लोग जिनका वजन कम है, दुबले पतले हैं। लेकिन आपको ध्यान ये रखना है की जब आप पनीर की सब्जी बनवाएं तो उसमें तेल की मात्रा बहुत ज्यादा ना हो। पनीर में बहुत ही अच्छा प्रोटीन होता है। मसल्स का साइज़ बढ़ाने में ये अच्छा काम करेगा।
(8) फिश :- मछली एक बहुत ही अच्छा आहार है बॉडी बनाने के लिए। ये बहुत ही पौष्टिक होती है, इसमें प्रोटीन के साथ साथ आपको कई ऐसे पौषक तत्व मिलते हैं जो बॉडी बनाने में सहायक हैं। तो अगर नॉन वेज से आपको कोई परेहज नहीं है तो आराम से मछली खाएं और मसल्स बनायें।
(9) देसी घी :- अगर आप सुबह के समय में एक्सरसाइज करते हैं तो आपके लिए नाश्ते में थोडा सा देसी घी खाना बहुत ही अच्छा रहेगा। देसी घी आपको भरपूर शक्ति प्रदान करता है और शारीरिक विकास में सहायक है। आप सब्जी में 1 छोटा चम्मच देसी घी डालकर सेवन कर सकते हैं।
(10) दूध :- शाम को वर्कआउट करने वाले लोग रात को सोने से आधे घंटे पहले 1 बड़ा गिलास दूध जरूर पीये। इससे रात के समय में होने वाली मसल्स रिकवरी में बहुत अच्छी मदद मिलती है। पूरी रात आपकी मसल्स को recovery के लिए प्रोटीन मिलता रहेगा और वो धीरे धीरे ग्रो करती रहेंगी।
read also
- pichke gaal ko kaise fulaye | घरेलू उपाय और आसान एक्सरसाइज
- Skin Care in Hindi Wellhealthorganic | चमकती त्वचा पाने के घरेलू उपाय
- Face Glow Tips in Hindi | चेहरे पर तुरंत ग्लो कैसे लाएं (10 आसान घरेलू उपाय और डाइट)
- Soybean Khane Se Kya Hota Hai | सोयाबीन खाने के 10 फायदे और नुकसान
- Subah Khali Pet Pani Peene Ke Fayde | सुबह खाली पेट पानी पीने के 10 जादुई लाभ
निष्कर्ष (Conclusion)
सही एक्सरसाइज के साथ सही डाइट लेना फिटनेस के लिए बेहद जरूरी है। Gym Se Aane Ke Baad Kya Khaye इसका जवाब आपके फिटनेस गोल, शरीर की जरूरत और रोजाना की डाइट पर निर्भर करता है।
जिम के बाद अंडे, पनीर, दही, दूध, दाल, चना, सोया या अन्य प्रोटीन युक्त खाद्य पदार्थों को संतुलित मात्रा में शामिल किया जा सकता है। साथ ही शरीर को हाइड्रेट रखना भी जरूरी है।
याद रखें, स्वस्थ शरीर ही सबसे बड़ा सुख है। अपनी सेहत के साथ समझौता न करें और आज ही एक स्वस्थ जीवनशैली की शुरुआत करें।
हमें उम्मीद है कि gym se aane ke baad kya khaye? | जानें वर्कआउट के बाद क्या खाना चाहिए उपयोगी (USEFUL) साबित हुई होगी।
हमसे जुड़े रहें: अगर आप अपनी सेहत और ब्यूटी से जुड़ी ऐसी ही और भी बेहतरीन जानकारी (Health Tips) पाना चाहते हैं, तो:
- Facebook Page: हमारे [फेसबुक पेज] पर जाएँ और हमें फॉलो करें।
- Bell Icon: हमारी वेबसाइट के राइट साइड में दिख रहे घंटी के बटन (Bell Icon) को दबाकर सब्सक्राइब करें, ताकि हर नई पोस्ट का अपडेट आपको सबसे पहले मिले।
हिंदी भाषा में आसान और सटीक हेल्थ जानकारी के लिए SEHAT KAISE BANAYE पर आते रहें और अपना प्यार बनाए रखें।
आपका एक कमेंट हमें बेहतर बनने में मदद करता है! नीचे कमेंट बॉक्स में हमें बताएं कि आपको यह जानकारी कैसी लगी या आपके मन में कोई सवाल है तो जरूर पूछें।
